RNI MPHIN/2020/79363

Image
  • Home
  • Madhya Pradesh
  • 1 जुलाई से स्कूल शिक्षा विभाग में ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य, “हमारे शिक्षक” ऐप से लगेगी हाजिरी उपस्थिति और अवकाश की सभी प्रविष्टियां होंगी डिजिटल ।

1 जुलाई से स्कूल शिक्षा विभाग में ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य, “हमारे शिक्षक” ऐप से लगेगी हाजिरी उपस्थिति और अवकाश की सभी प्रविष्टियां होंगी डिजिटल ।

भोपाल

स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत सभी शासकीय अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए 1 जुलाई 2026 से “हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा आदेश जारी कर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

जारी निर्देशों के अनुसार विभाग के सभी शासकीय विद्यालयों, कार्यालयों तथा प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को प्रतिदिन डिजिटल माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। विभाग का उद्देश्य उपस्थिति प्रणाली में पारदर्शिता लाना, कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि “हमारे शिक्षक” प्रणाली से संबंधित दिशा-निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयों एवं प्रशिक्षण संस्थानों के समस्त शासकीय लोकसेवकों पर समान रूप से लागू होंगे। इसके तहत अधिकारियों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करनी होगी।
कार्यालय प्रमुखों एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है कि उनके अधीनस्थ सभी कर्मचारी “हमारे शिक्षक” प्रणाली से जुड़े हों तथा उपस्थिति और अवकाश संबंधी प्रविष्टियां नियमित रूप से ऑनलाइन दर्ज की जाएं।
विभाग के अनुसार नई डिजिटल व्यवस्था से कर्मचारियों की उपस्थिति का रियल टाइम रिकॉर्ड उपलब्ध होगा, जिससे निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही अवकाश प्रबंधन एवं अभिलेख संधारण की प्रक्रिया भी अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी।
स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से 1 जुलाई से पूर्व आवश्यक तकनीकी तैयारियां पूरी करने और “हमारे शिक्षक” ऐप का उपयोग सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि नई व्यवस्था का सुचारु एवं सफल संचालन किया जा सके।

Latest Recipes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top