RNI MPHIN/2020/79363

Image
  • Home
  • Madhya Pradesh
  • गैस कनेक्शन केवाईसी कराना हुआ अनिवार्य, बिना केवाईसी कनेक्शन हो रहे बंद I

गैस कनेक्शन केवाईसी कराना हुआ अनिवार्य, बिना केवाईसी कनेक्शन हो रहे बंद I

बालाघाट

जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए केवाईसी (KYC) प्रक्रिया अनिवार्य कर दी गई है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की केवाईसी पूर्ण नहीं कराई है, उनके कनेक्शन अस्थायी रूप से बंद किए जा रहे हैं।

गैस एजेंसियों द्वारा जानकारी दी गई है कि उपभोक्ता जल्द से जल्द अपने नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कराएं, ताकि गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए।
केवाईसी हेतु आवश्यक दस्तावेज:
• गैस कार्ड / बुक (बाउंड)
• आधार कार्ड
• मोबाइल नंबर
• कनेक्शन धारक का स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य
अधिकारियों ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र केवाईसी कराएं, ताकि भविष्य में गैस आपूर्ति बाधित न हो।
   👉    संवाददाता ( कटंगी )- राजेन्द्र पटले
अभयवाणी न्यूज

Latest Recipes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top