कलेक्टर श्री मृणाल मीना
के निर्देशन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड बालाघाट द्वारा शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 22 अप्रैल को विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (CMCLDP) अंतर्गत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों के लिए विषयवार अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित की गईं। इन कक्षाओं में विद्यार्थियों को सामाजिक नेतृत्व, जनजागरूकता एवं जल संरक्षण से जुड़े विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिला एवं पुरुष सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने हाथों में मेंहदी के माध्यम से जल संरक्षण के संदेश को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे कार्यक्रम में आकर्षण और जागरूकता दोनों का समावेश देखने को मिला।




