• Home
  • Madhya Pradesh
  • व्यावसायिक उपयोग में पकड़े गए घरेलू गैस सिलेंडर, 13 जब्त।
Image

व्यावसायिक उपयोग में पकड़े गए घरेलू गैस सिलेंडर, 13 जब्त।

वारासिवनी / बालाघाट

घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किए जाने की शिकायतों पर प्रशासन ने 12 मार्च को वारासिवनी में विभिन्न भोजनालयों पर जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

जांच के दौरान आनंद भोजनालय, दीनबंधु भोजनालय, कॉलेज चौक स्थित चौपाटी तथा तहसील के पास स्थित नई चौपाटी में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जाना पाया गया। संबंधित प्रतिष्ठानों से कुल 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू प्रयोजनों के लिए ही किया जा सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इसका उपयोग नियमों का उल्लंघन है। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की जांच आगे भी लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top