वारासिवनी क्षेत्र के ग्राम बुदबुदा के धानीटोला में उस समय मातम छा गया जब प्राइड कॉन्वेंट स्कूल, जो पदमा हेडाऊ द्वारा संचालित है, की स्कूल वैन ने लापरवाही बरतते हुए 4 वर्षीय स्कूली बालक को कुचल दिया। घटना छुट्टी के समय हुई, जब बच्चे घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैन चालक द्वारा सावधानी न बरतने के कारण मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन की लापरवाही को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए स्कूल को तत्काल बंद कराने, स्कूल संचालक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई और दोषियों को कठोर दंड देने की मांग की है।















