• Home
  • Madhya Pradesh
  • आक्रोशित पत्रकारो ने राज्यपाल के नाम पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन
Image

आक्रोशित पत्रकारो ने राज्यपाल के नाम पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

नरसिंहपुर- 
                लगातार देखा जा रहा है कि सत्य खबर लिखने पर एवं पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने खबर प्रकाशित करने को लेकर पत्रकारों पर षडयंत्र पूर्वक फर्जी मामले बनवाये जा रहे हैं
पत्रकारों द्वारा पीड़ित मंगल लोधी जोकि पुलिस अधीक्षक के यहाँ अपनी समस्या लेकर आया था जिसके लिखित आवेदन के आधार पर पत्रकारों ने खबर चलाई थी जिसके उपरांत पत्रकारों पर द्वेष भावना षडयंत्र पूर्वक मामले दर्ज कराये गये जिसे लेकर पत्रकारों में खासा आक्रोश व्याप्त है। 
नरसिंहपुर कोतवाली थाना अंतर्गत सालिकराम राजपूत, धर्मेन्द्र लोधी, राजकुमार दुबे एवं थाना करेली अंतर्गत चंद्र मोहन दुबे व चंद्रशेखर मालवीय पर दर्ज FIR को निरस्त करवाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में पत्रकारों ने महामहिम राज्यपाल के नाम पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने मांग की, कि पत्रकारों पर दर्ज FIR जोकि द्वेष भावना षडयंत्र पूर्वक करवाई गई है को निरस्त कराई जाये 
पत्रकार जान जोखिम में डालकर विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे भ्रष्टाचार के मामलों की जानकारी लाते है, खबरे चलाते है जिससे उनको जान का खतरा बना रहता है। इस हेतु पत्रकारों की सुरक्षा हेतु उचित उपाय किये जावे। पत्रकार विभिन्न तरह के भ्रष्टाचार की जानकारी आवेदन पत्रों, शिकायतों के रूप में संबंधित विभागों में कार्यवाही हेतु प्रदान करते है, परंतु उन शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा कार्यवाही नहीं की जाती जिससे पत्रकारों की मेहनत बेकार हो जाती है। अतः मांग की जाती है कि 15 दिवस के भीतर शिकायतों पर की गई कार्यवाही की जानकारी पत्रकारों को प्रदान करने का प्रावधान किया जावे।
जिन पत्रकारों पर ब्लेक मेल करने के आरोप लगाये है उनकी एवं अनावेदकगणों की मोबाईल लोकेशन, सी.डी.आर. निकलवा कर जांच कराने की भी मांग की है
थाना कोतवाली नरसिंहपुर अंतर्गत घटनाक्रम के 2 घण्टे पहले से दस बजे रात तक की थाने के अंदर एवं थाना क्षेत्र के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज सुरक्षित रखने की भी पत्रकारों ने मांग की है। 
3 दिवस के भीतर उचित कार्यवाही ना होने पर पत्रकार धरना प्रदर्शन के लिये विवश होगे जिसकी जबावदारी शासन प्रशासन की होगी।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top