• Home
  • Madhya Pradesh
  • मंडी समिति बालाघाट की बड़ी कार्रवाई, मिर्च कारोबार में टैक्स चोरी का खुलासा।
Image

मंडी समिति बालाघाट की बड़ी कार्रवाई, मिर्च कारोबार में टैक्स चोरी का खुलासा।

बालाघाट

कृषि उपज मंडी समिति बालाघाट द्वारा मिर्च के अवैध परिवहन एवं मंडी शुल्क चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई व्यापारियों पर जुर्माना लगाया गया है। इस कार्रवाई में कुल 35,635 रुपये की वसूली की गई, जबकि अन्य मामलों में भी लाखों रुपये के दंडात्मक शुल्क वसूले गए हैं।

मंडी निरीक्षक मनोज पटले ने बताया कि गर्मी के मौसम में सूखी लाल मिर्च की मांग बढ़ने के कारण नागपुर की कलमना मंडी से बड़ी मात्रा में मिर्च बालाघाट सहित जिले के विभिन्न बाजारों में आ रही है। थोक बाजार में जहां मिर्च का भाव 140 से 180 रुपये प्रति किलो है, वहीं स्थानीय बाजार में इसे 220 से 250 रुपये प्रति किलो तक बेचा जा रहा है।

इस दौरान कुछ व्यापारी मंडी शुल्क और जीएसटी से बचने के लिए बिल में कम कीमत और मात्रा दिखाकर टैक्स चोरी कर रहे थे।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कई मामलों में बिना ई-वे बिल के मिर्च का परिवहन किया जा रहा था। नियमों के अनुसार 50,000 रुपये से अधिक के अंतर्राज्यीय परिवहन पर ई-वे बिल अनिवार्य है, जबकि सूखी लाल मिर्च पर 5 प्रतिशत जीएसटी लागू है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री गोपाल सोनी के निर्देशन एवं तहसीलदार श्रीमती मंजुला महोबिया के मार्गदर्शन में मंडी समिति के उड़नदस्ता दल ने 2 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए नागपुर से आ रहे दो ट्रकों को पकड़ा। आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर संबंधित व्यापारियों पर पांच गुना मंडी शुल्क सहित जुर्माना लगाया गया।
कार्रवाई के दौरान परी ट्रेडर्स से 18,890 रुपये, वैष्णवी ट्रेडर्स से 7,880 रुपये और गणेश किराना बिसोनी से 3,345 रुपये दंडात्मक शुल्क वसूला गया। वहीं वैध बिल पर आई मिर्च के लिए गुजरात किराना से 4,840 रुपये और जय भवानी ट्रेडर्स से 680 रुपये मंडी शुल्क के रूप में लिए गए।
उल्लेखनीय है कि जिले की विभिन्न मंडी समितियों द्वारा पिछले तीन दिनों से सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। 31 मार्च को वारासिवनी मंडी ने तीन वाहनों से 66,619 रुपये, बालाघाट मंडी ने एक वाहन से 51,500 रुपये तथा 1 अप्रैल को कटंगी मंडी ने एक वाहन से 29,678 रुपये जुर्माना वसूला।
मंडी प्रशासन ने व्यापारियों से अपील की है कि वे वैध बिलों पर ही व्यापार करें और टैक्स नियमों का पालन करें। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top