• Home
  • Madhya Pradesh
  • वारासिवनी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, विधायक विवेक पटेल व पूर्व मंत्री जायसवाल ने बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की। 0 से 5 वर्ष के 15,784 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य, 29-30 जून को घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम
Image

वारासिवनी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, विधायक विवेक पटेल व पूर्व मंत्री जायसवाल ने बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की। 0 से 5 वर्ष के 15,784 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य, 29-30 जून को घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम

वारासिवनी
देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने और बच्चों को आजीवन दिव्यांगता से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से रविवार को वारासिवनी सिविल अस्पताल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया।

अभियान का शुभारंभ वारासिवनी-खैरलांजी के विधायक विवेक विक्की पटेल एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप गुड्डा जायसवाल ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत वारासिवनी विकासखंड में जन्म से पांच वर्ष तक की आयु के 15,784 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनप्रतिनिधियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, क्योंकि बच्चों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यम शर्मा ने बताया कि अभियान के प्रथम दिन सभी पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई। वहीं, 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके।
  👉        डॉ. शर्मा ने कहा कि अभियान की सफलता जनसहभागिता पर निर्भर है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग का संदेश दोहराते हुए कहा, “एक भी बच्चा छूटा, तो सुरक्षा चक्र टूटा।” उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य दिलाकर अभियान को सफल बनाएं।
कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यम शर्मा, बीईई श्रीमती उर्मिला बघेले, ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइज़र श्री प्रकाश डोंगरे, एएचवी श्रीमती खिमोती जघेले, एएनएम श्रीमती गीता बिसेन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
“दो बूंद जिंदगी की” के संदेश के साथ वारासिवनी स्वास्थ्य विभाग ने पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top