• Home
  • Madhya Pradesh
  • अनिमेष गढ़पाल नरसिंहपुर स्थानांतरित देवेश बाथम ने संभाला बालाघाट आरटीओ का प्रभार, विभागीय अधिकारियों ने किया स्वागत I
Image

अनिमेष गढ़पाल नरसिंहपुर स्थानांतरित देवेश बाथम ने संभाला बालाघाट आरटीओ का प्रभार, विभागीय अधिकारियों ने किया स्वागत I

बालाघाट

परिवहन विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जारी नवीन स्थानांतरण आदेश के तहत बालाघाट के जिला परिवहन अधिकारी अनिमेष गढ़पाल का स्थानांतरण नरसिंहपुर कर दिया गया है। साथ ही उन्हें सिवनी जिले के जिला परिवहन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

स्थानांतरण आदेश के बाद श्री गढ़पाल ने बालाघाट से कार्यमुक्त होकर नरसिंहपुर में पदभार ग्रहण करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। उनके कार्यकाल में सड़क सुरक्षा जागरूकता, परिवहन नियमों के पालन तथा विभागीय कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें की गईं।
इधर, सिवनी के जिला परिवहन अधिकारी देवेश बाथम का स्थानांतरण बालाघाट किया गया है। श्री बाथम ने बालाघाट पहुंचकर जिला परिवहन अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार संभालने के साथ ही जिले के परिवहन विभाग की प्रशासनिक जिम्मेदारियां अब उनके नेतृत्व में संचालित होंगी।
विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री बाथम का स्वागत करते हुए उनके नए दायित्व के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top