RNI MPHIN/2020/79363

Image
  • Home
  • Madhya Pradesh
  • अवैध खनन पर खनिज अमले की छापामार कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

अवैध खनन पर खनिज अमले की छापामार कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

बालाघाट

जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में 19 अप्रैल 2026 को खनिज अमले द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई हैं।

.उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों को पकड़ा। पहली कार्रवाई में ट्रैक्टर क्रमांक MP-50-ZF-6449 को ट्रॉली सहित गिट्टी के अवैध परिवहन करते हुए जब्त किया गया। वाहन चालक गणेश पिता फूलचंद बघेल, निवासी गोपालपुर तहसील किरनापुर को ग्राम मुण्डेसर्रा क्षेत्र में पकड़ा गया।
दूसरी कार्रवाई में ट्रैक्टर क्रमांक MP-50-ZC-9973 को

ट्रॉली सहित अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन चालक कैलाश पिता दिनेश सिंघनधुपे, निवासी मुण्डेसरा तहसील किरनापुर को मौके से हिरासत में लेकर वाहन जब्त किया गया।

उप संचालक सुश्री फरहत जहां ने बताया कि दोनों मामलों में मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन गतिविधियों के विरुद्ध इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Latest Recipes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top