Search The Query
Search
Image
  • Home
  • Madhya Pradesh
  • कटंगी सोनेगांव में फिर बहा पानी, नल-जल योजना शुरू होते ही ग्रामीणों को राहत।

कटंगी सोनेगांव में फिर बहा पानी, नल-जल योजना शुरू होते ही ग्रामीणों को राहत।

कटंगी/ बालाघाट

जिले के कटंगी विकासखंड अंतर्गत ग्राम सोनेगांव में पिछले दो माह से बंद पड़ी नल-जल योजना को जिला प्रशासन की तत्परता से पुनः शुरू कर दिया गया है।

पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिली है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री बी.एल. उईके ने बताया कि योजना का संचालन ग्राम पंचायत को सौंपा गया है। ऑपरेटर को भुगतान नहीं मिलने के कारण नल-जल आपूर्ति बंद हो गई थी, जिससे गांव में पानी की समस्या गहरा गई थी।
मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए सरपंच एवं सचिव को ऑपरेटर का भुगतान करने के निर्देश दिए। इसके बाद 4 अप्रैल से योजना फिर से चालू कर दी गई और जल आपूर्ति बहाल हो गई।

बताया गया है कि जलकर की वसूली नहीं होने के कारण भुगतान में बाधा आई थी। प्रशासन ने पंचायत को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में समय पर जलकर वसूली सुनिश्चित की जाए, ताकि ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।
कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए योजना बंद रखने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
नल-जल योजना पुनः शुरू होने पर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का आभार जताया है और राहत की सांस ली है।

Latest Recipes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top