• Home
  • Madhya Pradesh
  • किसानों की मेहनत का सम्मान – समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से राहत ।
Image

किसानों की मेहनत का सम्मान – समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से राहत ।

45,295 किसानों से 21.30 लाख क्विंटल धान खरीदी, 124.14 करोड़ का भुगतान जारी ।

बालाघाट। किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने के उद्देश्य से खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के 185 खरीदी केंद्रों पर 01 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। 17 दिसम्बर की शाम तक जिले के 45 हजार 295 किसानों से 21 लाख 30 हजार 190 क्विंटल धान की खरीदी पूर्ण की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 504 करोड़ 64 लाख 20 हजार 110 रुपये का भुगतान किया जाना है।
अब तक 12 लाख 88 हजार 822 क्विंटल धान का परिवहन कर गोदामों में भंडारण किया जा चुका है। वहीं, किसानों के बैंक खातों में 124 करोड़ 14 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है।
   👉         केंद्रवार खरीदी की स्थिति
******************************
गोदाम स्तरीय 58 केंद्रों पर: 07 लाख 63 हजार क्विंटल
             समिति स्तरीय 127 केंद्रों पर: 13 लाख 67 हजार 180 क्विंटल
धान खरीदी के दौरान किसानों का भुगतान सामान्यतः            03 दिनों के भीतर किया जा रहा है। गोदाम स्तरीय केंद्रों पर धान विक्रय करने वाले किसानों के भुगतान आदेश जेआईटी पोर्टल पर पहुंच चुके हैं और शीघ्र ही राशि खातों में जमा हो रही है। समिति स्तरीय केंद्रों पर विक्रय करने वाले किसानों को भुगतान के लिए कुछ दिनों का इंतजार करना होगा, क्योंकि खरीदी केंद्र से धान गोदाम पहुंचने के बाद ही भुगतान प्रक्रिया प्रारंभ होती है।
   👉            कलेक्टर के निर्देश

कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने निर्देश दिए हैं कि जिन खरीदी केंद्रों पर अधिक मात्रा में धान की खरीदी हो रही है, वहां कड़ी निगरानी रखी जाए। तौल निर्धारित मात्रा में ही हो, खरीदी केंद्रों से धान का शीघ्र उठाव कर गोदामों तक पहुंचाया जाए तथा बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि परिवहन या बारदाने के अभाव में खरीदी प्रभावित न हो।
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों से केवल एफएक्यू (Fair Average Quality) गुणवत्ता का धान ही खरीदा जाए। किसानों से अपील की गई है कि वे धान को अच्छी तरह साफ कर एवं सुखाकर ही विक्रय के लिए लाएं। शासन द्वारा निर्धारित एफएक्यू गुणवत्ता का धान ही खरीदी केंद्रों पर स्वीकार किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु 1 लाख 30 हजार 37 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है।

         प्रताप गेडाम – जिला क्राइम रिपोर्टर

               अभयवाणी न्यूज
                    बालाघाट

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top