Search The Query
Search
Image
  • Home
  • Madhya Pradesh
  • खैरलांजी में जनगणना-2027 कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित I प्रगणकों को कार्य में तेजी लाने एवं लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश।

खैरलांजी में जनगणना-2027 कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित I प्रगणकों को कार्य में तेजी लाने एवं लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश।

खैरलांजी / बालाघाट

खैरलांजी में जनगणना-2027 कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

प्रगणकों को कार्य में तेजी लाने एवं लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
बालाघाट जिले में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को तहसील खैरलांजी में जनगणना कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री डी.पी. बर्मन ने की।इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री प्रदीप कौरव तथा जनगणना निदेशालय द्वारा बालाघाट जिले के लिए नियुक्त प्रभारी अधिकारी श्री रोहित पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में जनगणना-2027 के अंतर्गत अब तक पूर्ण किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने फील्ड स्तर पर सामने आ रही समस्याओं एवं चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन कर कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
जिला जनगणना अधिकारी श्री डी.पी. बर्मन ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन प्रगणकों द्वारा कार्य सही ढंग से नहीं किया जा रहा है या कार्य में उदासीनता बरती जा रही है, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी प्रगणकों को जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने तथा जनगणना कार्यों की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest Recipes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top