Search The Query
Search
Image
  • Home
  • Madhya Pradesh
  • गंदगी में संचालित बेकरी किचन कराया गया बंद, खाद्य सामग्री के नमूने लिए

गंदगी में संचालित बेकरी किचन कराया गया बंद, खाद्य सामग्री के नमूने लिए

इंदौर में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

इंदौर | 13 जनवरी 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देशों के पालन में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी महू के संयुक्त दल द्वारा मंगलवार को गवली पलासिया, महू स्थित दददू बेकरी की जांच की गई।

बेकरी किचन में गंदगी, कारोबार बंद

जांच के दौरान बेकरी के किचन में गंभीर गंदगी पाई गई। मौके पर मैदा, खोपरा, बूरा, बेक्ड समोसा एवं स्ट्रॉबेरी केक के नमूने लिए गए। स्वच्छता मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर सुधार होने तक बेकरी का खाद्य कारोबार तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया।

डेयरी यूनिट पर भी कार्रवाई

इसी क्रम में नारायण डेयरी, आकवी तहसील मऊ पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा निरीक्षण किया गया। यहां से पनीर, पामोलिन तेल एवं अज्ञात सफेद पदार्थ के नमूने लिए गए।
मौके पर 118 लीटर रिफाइंड पाम ऑयल और 40 किलो अज्ञात सफेद पाउडर को जप्त कर सील किया गया। साथ ही, डेयरी यूनिट को आवश्यक सुधार किए जाने तक बंद रखने के निर्देश दिए गए।

नमूने भेजे गए प्रयोगशाला

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने बताया कि नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लिए गए सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधितों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


नोट: जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी खाद्य सामग्री में मिलावट या अस्वच्छता दिखाई दे, तो तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें।

Latest Recipes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top