• Home
  • Madhya Pradesh
  • जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला एफटीके प्रशिक्षण72 कार्यकर्ताओं को जल गुणवत्ता जांच का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण, अब गांव-गांव होगी पेयजल स्रोतों की निगरानी।
Image

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला एफटीके प्रशिक्षण72 कार्यकर्ताओं को जल गुणवत्ता जांच का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण, अब गांव-गांव होगी पेयजल स्रोतों की निगरानी।

वारासिवनी
जल गंगा संवर्धन अभियान एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने तथा जल स्रोतों की गुणवत्ता की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) द्वारा जनपद पंचायत वारासिवनी में फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य कार्यपालन यंत्री बी.एल. उइके के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपखंड वारासिवनी के सहायक यंत्री विजय तिवारी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी यशोदा भगत विशेष रूप से उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण में महिला एवं बाल विकास विभाग के वारासिवनी, बुदबुदा-1 एवं बुदबुदा-2 सेक्टर की कुल 72 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

प्रशिक्षण के दौरान प्रयोगशाला केमिस्ट रेखा पटले एवं टीना बिसेन तथा ब्लॉक समन्वयक प्रतांशी पाठक ने फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया का विस्तृत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। रेखा पटले ने किट का लाइव प्रदर्शन करते हुए बताया कि इसके माध्यम से पानी में फ्लोराइड, नाइट्रेट, आयरन, हार्डनेस, क्लोरीन एवं पीएच मान की जांच कम समय में की जा सकती है। उन्होंने कहा कि दूषित जल का सर्वाधिक प्रभाव बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है, इसलिए पेयजल स्रोतों का नियमित परीक्षण अत्यंत आवश्यक है।
परियोजना अधिकारी यशोदा भगत ने जल जीवन मिशन में सामुदायिक सहभागिता की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अब अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पेयजल स्रोतों की नियमित जांच कर उसका रिकॉर्ड तैयार करेंगी। यदि किसी स्रोत का पानी दूषित पाया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी जाएगी, जिससे समय रहते आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके।
सहायक यंत्री विजय तिवारी ने प्रशिक्षण का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा जल गुणवत्ता निगरानी में उनकी सक्रिय भागीदारी गांवों को जलजनित बीमारियों से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी 72 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की एफटीके यूजर आईडी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के शीतल मिश्रा, हरीश झा (पीएमयू), ब्लॉक समन्वयक प्रतांशी पाठक, श्रुति डहाटे, रानी सिंह राजपूत एवं मोहिनी पटले द्वारा तैयार की गई। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
                    ✍🏻

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top