RNI MPHIN/2020/79363

Image
  • Home
  • Madhya Pradesh
  • जल गंगा संवर्धन अभियान-पीजी कॉलेज में मेंहदी प्रतियोगिता व विशेष कक्षाओं का आयोजन ।CMCLDP विद्यार्थियों को मिला प्रशिक्षण, मेंहदी के माध्यम से दिया जल संरक्षण।

जल गंगा संवर्धन अभियान-पीजी कॉलेज में मेंहदी प्रतियोगिता व विशेष कक्षाओं का आयोजन ।CMCLDP विद्यार्थियों को मिला प्रशिक्षण, मेंहदी के माध्यम से दिया जल संरक्षण।

बालाघाट

कलेक्टर श्री मृणाल मीना

के निर्देशन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड बालाघाट द्वारा शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 22 अप्रैल को विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (CMCLDP) अंतर्गत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों के लिए विषयवार अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित की गईं। इन कक्षाओं में विद्यार्थियों को सामाजिक नेतृत्व, जनजागरूकता एवं जल संरक्षण से जुड़े विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इसी क्रम में सामूहिक सत्र के दौरान मेंहदी प्रतियोगिता

का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिला एवं पुरुष सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने हाथों में मेंहदी के माध्यम से जल संरक्षण के संदेश को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे कार्यक्रम में आकर्षण और जागरूकता दोनों का समावेश देखने को मिला।

कार्यक्रम का संचालन विकासखंड समन्वयक श्रीमती बेजन्ति कटरे एवं CMCLDP सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को जल संरक्षण के महत्व, जल स्रोतों के संवर्धन एवं जल बचत के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद की परामर्शदाता श्रीमती वर्षा परिहार, श्री विजय सूर्यवंशी, श्री हरेंद्र यादव सहित CMCLDP के सामाजिक कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Latest Recipes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top