RNI MPHIN/2020/79363

Image
  • Home
  • Madhya Pradesh
  • जिले में 26 जून तक केवल 35 मिमी औसत वर्षा दर्ज, सामान्य से काफी कम वारासिवनी में सर्वाधिक 115 मिमी और खैरलांजी में सबसे कम 4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड।

जिले में 26 जून तक केवल 35 मिमी औसत वर्षा दर्ज, सामान्य से काफी कम वारासिवनी में सर्वाधिक 115 मिमी और खैरलांजी में सबसे कम 4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड।

बालाघाट

 जिले में मानसून की रफ्तार अब तक धीमी बनी हुई है। 1 जून से 26 जून 2026 तक जिले में केवल 35 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 74 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। जिले की सामान्य वार्षिक औसत वर्षा 1447 मिलीमीटर निर्धारित है। सामान्य स्थिति में 26 जून तक लगभग 185 मिलीमीटर वर्षा हो जानी चाहिए थी, जबकि जून माह का औसत 212 मिलीमीटर है।

कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 जून को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में जिले में 13 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वारासिवनी में 74 मिमी, किरनापुर में 34 मिमी, बालाघाट में 15 मिमी, लालबर्रा में 13 मिमी, कटंगी में 5 मिमी, बिरसा में 2 मिमी, खैरलांजी में 1 मिमी वर्षा हुई। वहीं बैहर, लांजी, परसवाड़ा और तिरोड़ी में वर्षा दर्ज नहीं की गई।
चालू वर्ष में 1 जून से 26 जून तक वारासिवनी तहसील में सर्वाधिक 115 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि खैरलांजी तहसील में सबसे कम 4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई। अन्य तहसीलों में बालाघाट 56 मिमी, बैहर 37 मिमी, लांजी 12 मिमी, कटंगी 16 मिमी, किरनापुर 40 मिमी, लालबर्रा 44 मिमी, बिरसा 10 मिमी, परसवाड़ा 30 मिमी तथा तिरोड़ी 21 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
तुलनात्मक रूप से वर्ष 2025 में इसी अवधि तक जिले की अधिकांश तहसीलों में इस वर्ष की अपेक्षा अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई थी, जिससे स्पष्ट है कि इस बार मानसून सामान्य से पीछे चल रहा है।

Latest Recipes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top