Search The Query
Search
Image
  • Home
  • Madhya Pradesh
  • टीएल बैठक में समय सीमा प्रकरणों पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

टीएल बैठक में समय सीमा प्रकरणों पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

बालाघाट

16 फरवरी को कलेक्टरेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर मृणाल मीना

ने विभिन्न विभागों के समय सीमा संबंधी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

बैठक में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को निर्देशित किया गया कि वन मित्र पोर्टल पर दर्ज वन अधिकार पट्टा आवेदनों का शीघ्र निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को पट्टे प्रदान किए जाएं।

साथ ही वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तन के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए गए।

संकल्प से समाधान अभियान के तहत ग्रामीण एवं नगरीय शिविरों में प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। ड्रग इंस्पेक्टर को मेडिकल स्टोर्स तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को होटल एवं रेस्टारेंट का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।
नगरीय निकायों में स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। जल संसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री एवं वैनगंगा संभाग के कार्यपालन यंत्री की अनुपस्थिति पर कलेक्टर ने दो दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए।
एमपी ई-ऑफिस कार्यप्रणाली के अंतर्गत ऑनलाइन प्राप्त पत्रों एवं फाइलों के समयबद्ध निराकरण पर सख्ती बरतते हुए चेतावनी दी गई कि लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। “समाधान एक दिन में सेवा” पोर्टल के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए।
सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान समय सीमा में ‘नॉट अटेंडेड’ शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिन का वेतन काटने की बात कही गई। लंबित शिकायतों पर जिला आपूर्ति अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी को 500 दिनों से अधिक लंबित 65 शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 19 फरवरी को शाम 6 बजे बालाघाट रेलवे स्टेशन से रवाना होने वाले 250 तीर्थ यात्रियों के सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं स्वागत-सत्कार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Latest Recipes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top