• Home
  • Madhya Pradesh
  • फायर ब्रिगेड ऑफिस में लगेगा समाधान शिविर
Image

फायर ब्रिगेड ऑफिस में लगेगा समाधान शिविर

फायर ब्रिगेड ऑफिस में लगेगा समाधान शिविर

बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत पात्र नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से नगर में लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगरपालिका बालाघाट द्वारा 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर जिला चिकित्सालय के समीप स्थित फायर ब्रिगेड ऑफिस में प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित होगा। शिविर विशेष रूप से वार्ड क्रमांक 12 एवं 14 के निवासियों के लिए रहेगा, जहां वे शासन की विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन कर सकेंगे तथा वार्ड स्तर की समस्याओं का समाधान भी कराया जाएगा।

शिविर के दौरान आयुष्मान भारत निरामयम योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड का निःशुल्क पंजीयन किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए नागरिकों को समग्र परिवार आईडी, आधार कार्ड एवं आधार से लिंक सक्रिय मोबाइल नंबर के साथ स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में बालाघाट नगर के 6 निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के अंतर्गत कार्डधारकों को 5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

शिविर में योजना शाखा कर्मचारी, प्रधानमंत्री आवास योजना अधिकारी सहित जल, स्वास्थ्य, समग्र आईडी, सामाजिक न्याय विभाग, वृद्धावस्था पेंशन, लाड़ली लक्ष्मी योजना, राशन पात्रता पर्ची में नाम जोड़ने सहित लगभग 106 जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

नगरपालिका प्रशासन ने वार्ड 12 एवं 14 के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top