• Home
  • Madhya Pradesh
  • बालाघाट शासकीय मॉडल स्कूल बिरसा में करियर मार्गदर्शन व जैवविविधता संरक्षण कार्यशाला आयोजित
Image

बालाघाट शासकीय मॉडल स्कूल बिरसा में करियर मार्गदर्शन व जैवविविधता संरक्षण कार्यशाला आयोजित

बिरसा ( बालाघाट )

शासकीय मॉडल स्कूल बिरसा में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम एवं जैवविविधता संरक्षण

विषय पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न अधिकारी, व्यवसायी एवं कलाकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसील बिरसा के तहसीलदार श्री राजुलाल नामदेव एवं नायब तहसीलदार श्री रतनसिंह धुर्वे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं भगवान गणेश के पूजन के साथ हुआ। अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों को सही करियर चयन, लक्ष्य निर्धारण तथा निरंतर परिश्रम के महत्व से अवगत कराया। उनके अनुभवों ने विद्यार्थियों में नया उत्साह और आत्मविश्वास जगाया।
इस अवसर पर बिरसा थाना प्रभारी (टीआई) श्री रेवल सिंह बर्डे ने पुलिस सेवा में उपलब्ध करियर अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा ऑनलाइन सुरक्षा के आवश्यक उपायों पर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री मंदीप क्षीरसागर ने अपनी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक यात्रा साझा करते हुए व्यवसाय को एक सशक्त करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
वहीं, कान्हा नेशनल पार्क, मुक्की बफर जोन की वन परिक्षेत्र अधिकारी श्रीमती संध्या देशकर ने विशेष रूप से छात्राओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने मोबाइल के दुरुपयोग से बचने तथा बदलते सामाजिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को तैयार करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
प्रसिद्ध गाँडी कलाकार श्री राधेश्याम खैरवार ने कला के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर अपने अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अतिथियों से प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक समाधान विशेषज्ञों द्वारा दिया गया।
समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री सौरभ कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने ईको क्लब प्रभारी श्री जयप्रकाश यादव की विशेष सराहना करते हुए व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत करियर गाइडेंस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु व्यावसायिक प्रशिक्षक श्री धनेश पटले एवं श्री कार्तिक पटले को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण — श्री राजेश कुमार धुर्वे, श्रीमती पूजा कुशरे, श्री उम्मेद केलकर, श्रीमती डिलेश्वरी भगत, श्रीमती स्वाति ब्रम्हनोटे, श्री शिवपाल टेम्भरे, श्री सुरेश बघेल, श्री फगनू सिंह सैयाम, श्री आशीष तिल्लासी, श्री संतोष बिसेन, श्री अर्जुन बिन्झाड़े सहित समस्त विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top