• Home
  • Madhya Pradesh
  • अवैध रेत परिवहन पर लगेगा लगाम _ मध्यप्रदेश में ई-गेट प्रणाली लागू I RFID टैग और हाईटेक कैमरों से होगी 24 घंटे निगरानी, नियम उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई।
Image

अवैध रेत परिवहन पर लगेगा लगाम _ मध्यप्रदेश में ई-गेट प्रणाली लागू I RFID टैग और हाईटेक कैमरों से होगी 24 घंटे निगरानी, नियम उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई।

बालाघाट

 मध्यप्रदेश में खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से खनिज विभाग द्वारा प्रदेशभर में 40 ई-चेक गेट शुरू किए गए हैं। इसी क्रम में बालाघाट जिले के कंजई में भी 16 अप्रैल 2026 से ई-गेट का संचालन प्रारंभ हो गया है। इन ई-गेटों के माध्यम से रेत सहित अन्य खनिजों के परिवहन की अब ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।

उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 में आवश्यक संशोधन के बाद इस नई व्यवस्था को लागू किया गया है। यह पूरी तरह से मानव-रहित प्रणाली है, जिससे खनिज परिवहन में लगे वाहनों की सतत निगरानी संभव हो सकेगी।
उन्होंने बताया कि अब खनिज परिवहन में लगे सभी वाहनों पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टैग लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। यह टैग वाहन की फ्रंट विंडशील्ड पर लगाया जाएगा, जिससे ई-गेट से गुजरते ही वाहन की पूरी जानकारी स्वतः सिस्टम में दर्ज हो जाएगी।
ई-चेक गेट में वेरीफोकल कैमरा, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर (ANPR) और RFID रीडर जैसे अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। ये उपकरण वाहन संख्या, खनिज की मात्रा एवं वजन का स्वतः मिलान करेंगे। यदि ई-ट्रांजिट पास (ETP) में दर्ज जानकारी और वास्तविक परिवहन में अंतर पाया जाता है, तो संबंधित वाहन मालिक के विरुद्ध ऑनलाइन कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top