Search The Query
Search
Image
  • Home
  • Madhya Pradesh
  • कक्षा 5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से, राज्य शिक्षा केन्द्र ने जारी की विस्तृत समय-सारिणी । अनुत्तीर्ण व अनुपस्थित विद्यार्थियों को मिलेगा दूसरा अवसर, अतिरिक्त शिक्षण और गर्मी से बचाव के विशेष निर्देश ।

कक्षा 5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से, राज्य शिक्षा केन्द्र ने जारी की विस्तृत समय-सारिणी । अनुत्तीर्ण व अनुपस्थित विद्यार्थियों को मिलेगा दूसरा अवसर, अतिरिक्त शिक्षण और गर्मी से बचाव के विशेष निर्देश ।

बालाघाट/भोपाल

शिक्षण सत्र 2025-26 की मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण अथवा अनुपस्थित कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों के लिए पुनः परीक्षा का आयोजन 1 जून से 6 जून 2026 के बीच किया जाएगा। इस संबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश एवं समय-सारिणी जारी कर दी गई है।
प्रदेश के समस्त शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय, अनुदान प्राप्त विद्यालयों एवं पंजीकृत मदरसों के विद्यार्थी इस पुनः परीक्षा में शामिल होंगे।
     👉       प्रवेश पत्र पोर्टल से डाउनलोड होंगे
परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र राज्य शिक्षा केन्द्र के पोर्टल www.rskmp.in से डाउनलोड कर सकेंगे। शाला प्रमुख, जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी, बीआरसीसी एवं डीपीसी के लॉगिन से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सभी बीआरसीसी को निर्देश दिए गए हैं कि 25 मई तक प्रत्येक विद्यार्थी को प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया जाए।
      👉    📚 अतिरिक्त शिक्षण की होगी व्यवस्था
संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री हरजिंदर सिंह के अनुसार पुनः परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के लिए विषयवार अतिरिक्त शिक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। जिन छात्रों के प्रोजेक्ट कार्य अधूरे हैं या 7 से कम अंक प्राप्त हुए हैं, उनके प्रोजेक्ट पूर्ण कराकर शाला स्तर पर मूल्यांकन किया जाएगा।
    👉      🏫 जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर बनेंगे परीक्षा केन्द्र
पुनः परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र केवल जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर बनाए जाएंगे। यदि किसी केन्द्र पर 500 से अधिक विद्यार्थी हों, तो अनुमति लेकर अतिरिक्त केन्द्र बनाया जा सकेगा। सभी केन्द्रों की मैपिंग 15 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
     👉    🖨️ केन्द्र पर ही होगा प्रश्नपत्र मुद्रण
प्रश्नपत्रों की ऑन-स्पॉट प्रिंटिंग परीक्षा केन्द्रों पर ही की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक केन्द्र पर न्यूनतम 2 कम्प्यूटर/लैपटॉप, 2 प्रिंटर, इंटरनेट, पर्याप्त पेपर एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।          👉      गर्मी से बचाव के विशेष इंतजाम
भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा केन्द्रों पर शीतल पेयजल, ओआरएस, पंखे एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर विद्यार्थियों को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
   👉        जिम्मेदारी तय
परीक्षार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं उन्हें परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित शाला प्रमुख एवं शिक्षकों को सौंपी गई है।

Latest Recipes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top