जिले के खैरलांजी सेक्टर में पोषण अभियान के तहत आठवें पोषण पखवाड़े का शुभारंभ उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया गया। शासन के निर्देशानुसार 9 से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित इस पखवाड़े में कलेक्टर श्री मृणाल मीना एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती दीपमाला सोलंकी के निर्देशन में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
परियोजना अधिकारी श्री लकेश उके और पर्यवेक्षक श्रीमती माधुरी जैन के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है।
जिसमें बच्चों और उनके अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए बच्चों के लिए रचनात्मक एवं शारीरिक विकास से जुड़ी गतिविधियां कराई गईं। स्लेट-पट्टी और बॉल के माध्यम से खेल-आधारित अभ्यास से बच्चों की एकाग्रता और शारीरिक क्षमता को विकसित करने का प्रयास किया
गया। साथ ही अनुपयोगी वस्तुओं से खिलौने बनाने का प्रशिक्षण देकर सृजनात्मकता को प्रोत्साहित किया गया।






