• Home
  • Madhya Pradesh
  • गर्मी से पहले प्रशासन अलर्ट! रायसेन में कलेक्टर की बैठक में कई विभागों को सख्त निर्देश।
Image

गर्मी से पहले प्रशासन अलर्ट! रायसेन में कलेक्टर की बैठक में कई विभागों को सख्त निर्देश।

 क्या रायसेन में पानी की किल्लत से पहले ही प्रशासन अलर्ट हो गया है…? कलेक्ट्रेट में हुई टीएल बैठक में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने साफ कहा कि 19 मार्च से शुरू होने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान को सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि जनभागीदारी से चलाना होगा। सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और सीएमओ को अभी से कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कलेक्टर ने चेतावनी दी कि गैरतगंज, बेगमगंज, सिलवानी, उदयपुरा, देवरी और बरेली में राजस्व वसूली बेहद कम है, इसे तुरंत बढ़ाया जाए। गर्मी से पहले पेयजल संकट से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। 16 मार्च से शुरू हो रहे रबी उपार्जन को लेकर भी सभी विभागों को तैयार रहने को कहा गया, वहीं किसानों को नरवाई न जलाने और स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को 14-15 साल की किशोरी बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण, शिक्षा विभाग को ड्रॉपआउट बच्चों का स्कूल में प्रवेश, और पंचायत-नगरीय निकायों को विभिन्न योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश दिए गए। लेकिन बड़ा सवाल यह है—क्या ये निर्देश जमीन पर भी उतनी ही तेजी से दिखेंगे, या फिर बैठक के फैसले फाइलों तक ही सीमित रह जाएंगे?

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top