• Home
  • Madhya Pradesh
  • जन अभियान परिषद की पहल – महेदीवाडा में चंदन नदी पर बोरी बंधान कर ग्रामीणों ने दिया जल संरक्षण का संदेश, संगोष्ठी में जल संवर्धन को जन आंदोलन बनाने का किया आह्वान।
Image

जन अभियान परिषद की पहल – महेदीवाडा में चंदन नदी पर बोरी बंधान कर ग्रामीणों ने दिया जल संरक्षण का संदेश, संगोष्ठी में जल संवर्धन को जन आंदोलन बनाने का किया आह्वान।

बालाघाट/वारासिवनी

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए विकासखंड वारासिवनी के ग्राम महेदीवाडा में चंदन नदी पर बोरी बंधान किया गया।

यह कार्य ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति महेदीवाडा, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ।

इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन के प्रति जागरूक किया गया।

बोरी बंधान के उपरांत जल संचय अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकासखंड समन्वयक सुरेन्द्र कुमार भगत ने कहा कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम में अध्ययनरत एमएसडब्ल्यू और बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं सामूहिक प्रयास से जल संरक्षण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर समाज के सामने एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जन अभियान परिषद द्वारा गठित समितियां गांव-गांव में जनजागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य कर रही हैं और सभी के सामूहिक प्रयास से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाया जा सकता है।

संगोष्ठी में मिथलेश बुर्डे ने कहा कि छोटे-छोटे नदी-नालों तथा उनके कैचमेंट एरिया में बोरी बंधान, सोख्ता गड्ढे और अन्य जल संरचनाओं का निर्माण बड़ी नदियों को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है, जो चिंता का विषय है। ऐसे में गांव स्तर पर जल संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि जल संरक्षण के लिए तीन स्तरों पर कार्य किया जाना चाहिए—घर का पानी घर में सोख्ता गड्ढों के माध्यम से, गांव का पानी गांव में बोरी बंधान के माध्यम से तथा खेत का पानी खेत में छोटे-छोटे तालाब बनाकर संरक्षित किया जाना चाहिए। शासन द्वारा भी सोख्ता गड्ढे, मेड़ बंधान, स्टॉप डैम और छोटे तालाबों के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में विकासखंड समन्वयक सुरेन्द्र कुमार भगत ने उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सुरेन्द्र कुमार भगत, मिथलेश बुर्डे, लाकेश पारधी, ब्रजेश कोल्ते, कौशिक शांडिल्य सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top