• Home
  • Madhya Pradesh
  • धान खरीदी में लापरवाही नहीं चलेगी _ बैंक सीईओ बघेल।
Image

धान खरीदी में लापरवाही नहीं चलेगी _ बैंक सीईओ बघेल।

बालाघाट
 कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्री मृणाल मीना के मार्गदर्शन में 2 जनवरी को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री अभिनव सिंह बघेल द्वारा धान उपार्जन से संबंधित बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई।

बैठक में प्रबंधक लेखा श्री पी. जोशी सहित शाखा प्रबंधक, समिति प्रबंधक एवं धान उपार्जन कार्य में संलग्न कर्मचारी शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए बैंक सीईओ श्री बघेल ने निर्देश दिए कि उपार्जित धान को पूरी सुरक्षा के साथ संग्रहित किया जाए तथा शासन द्वारा निर्धारित धान उपार्जन नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए ही खरीदी कार्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के ईपीओ समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं तथा ऋण वितरण एवं ऋण वसूली की प्रक्रिया में भी पूरी गंभीरता बरती जाए।
श्री बघेल ने लोन रिकवरी को प्राथमिकता देते हुए पूर्ण वसूली पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ई-पैक्स (e-PACS) के अंतर्गत प्रतिदिन डे-एंड प्रक्रिया, सीबीआईएल अपडेट, आधार से खातों का समन्वय, केसीसी कार्ड वितरण, मध्यमकालीन ऋण वितरण एवं वसूली तथा समिति पुनर्गठन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। 
बैठक में विपणन अधिकारी श्री एम.एल. यादव, श्री सारंग बिसेन, श्री रौनक चौकसे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सीईओ द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से धान उपार्जन कार्य को पारदर्शी, समयबद्ध एवं नियमों के अनुरूप संपन्न कराने का आह्वान किया गया ।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top