RNI MPHIN/2020/79363

Image
  • Home
  • Madhya Pradesh
  • पेंच में खाद्य सुरक्षा पर बड़ी कार्रवाई: साईं प्रसाद रिसोर्ट का लाइसेंस निलंबित, स्टर्लिंगपदम रिसोर्ट से लिए गए नमूने

पेंच में खाद्य सुरक्षा पर बड़ी कार्रवाई: साईं प्रसाद रिसोर्ट का लाइसेंस निलंबित, स्टर्लिंगपदम रिसोर्ट से लिए गए नमूने

सिवनी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सिवनी तथा फ्लाइंग स्क्वायड टीम भोपाल ने सोमवार को पेंच नेशनल पार्क क्षेत्र में स्थित रिसोर्ट्स का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साईं प्रसाद रिसोर्ट (टूरिया, कुरई) में खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं भंडारण में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।
जांच में रसोई व खाद्य भंडारण स्थलों पर अत्यंत अस्वच्छ स्थिति, मानकों के विपरीत तैयार भोजन तथा मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त खाद्य सामग्री मिलने की पुष्टि हुई। अधिकारियों के अनुसार, ऐसी परिस्थितियों में भोजन तैयार किए जाने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा रहता है, जो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है।
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के गंभीर उल्लंघन को देखते हुए विभाग ने साईं प्रसाद रिसोर्ट का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी कमियों को दूर कर निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन होने तक खाद्य सेवाएं संचालित नहीं की जाएंगी।
इसी कार्रवाई क्रम में पेंच क्षेत्र के स्टर्लिंगपदम रिसोर्ट से काजू व आटे के नमूने गुणवत्ता जांच हेतु लिए गए हैं तथा खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है।
 खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने पर्यटकों और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए स्पष्ट किया है कि मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और आगे भी सख्त निरीक्षण जारी रहेंगे।

Latest Recipes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top