RNI MPHIN/2020/79363

Image
  • Home
  • Madhya Pradesh
  • बालाघाट में एनसीसी का 10 दिवसीय सीएटीसी-95 शिविर शुरू, कैडेट्स को मिल रहा सैन्य व नेतृत्व प्रशिक्षण। गोंगलई स्थित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में 4 से 13 मई तक चलेगा शिविर, जिलेभर के कैडेट्स ले रहे हिस्सा।

बालाघाट में एनसीसी का 10 दिवसीय सीएटीसी-95 शिविर शुरू, कैडेट्स को मिल रहा सैन्य व नेतृत्व प्रशिक्षण। गोंगलई स्थित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में 4 से 13 मई तक चलेगा शिविर, जिलेभर के कैडेट्स ले रहे हिस्सा।

बालाघाट   (अभयवाणी न्यूज )

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के अंतर्गत 95वां संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-95) का शुभारंभ बालाघाट के गोंगलई स्थित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में हो गया है।

यह 10 दिवसीय शिविर 4 मई से 13 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

यह शिविर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय जबलपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रितेश बहल के मार्गदर्शन में तथा कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल विनीत कमल गुप्ता (6 म.प्र. बटालियन एनसीसी बालाघाट) के नेतृत्व में संचालित हो रहा है। शिविर के सफल संचालन में ट्राइबल विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर श्रीमती शकुंतला डामोर एवं प्राचार्य पी.के. अंगुरे का विशेष सहयोग मिल रहा है।

    👉     कैडेट्स को मिल रहा सर्वांगीण प्रशिक्षण
10 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ आत्मरक्षा एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में योग, पीटी, ड्रिल, शस्त्र संचालन, मैप रीडिंग, लीडरशिप, यातायात सुरक्षा एवं राष्ट्रीय एकता जैसे विषय शामिल हैं।
इसके साथ ही भारतीय सेना में करियर के अवसरों की जानकारी भी कैडेट्स को दी जा रही है, जिससे उनमें देशसेवा की भावना और मजबूत हो सके।
  👉     खेल गतिविधियों से बढ़ेगा शारीरिक विकास
शिविर में कैडेट्स के शारीरिक विकास हेतु वॉलीबॉल, खो-खो एवं रस्साकशी जैसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे टीम भावना एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता विकसित हो रही है।
 👉     विशेषज्ञों के व्याख्यान से बढ़ेगा ज्ञान
शिविर के दौरान व्यक्तित्व विकास, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, राष्ट्रीय सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण एवं सामाजिक सुरक्षा जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए जाएंगे।
👉    फायरिंग प्रशिक्षण बना आकर्षण का केंद्र
शिविर का एक प्रमुख आकर्षण फायरिंग प्रशिक्षण है, जिसमें प्रत्येक कैडेट को भाग लेने का अवसर दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कैडेट्स में अनुशासन और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Latest Recipes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top