• Home
  • Madhya Pradesh
  • भूमि पर अवैध खुदाई व अतिक्रमण की शिकायत, एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन।
Image

भूमि पर अवैध खुदाई व अतिक्रमण की शिकायत, एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन।

वारासिवनी (बालाघाट)

शिवधाम मोहल्ला, वारा तहसील वारासिवनी निवासी देवेन्द्र टेकाम पिता ईश्वरी टेकाम एवं अन्य ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) वारासिवनी को ज्ञापन सौंपकर भूमि पर अवैध अतिक्रमण और खुदाई किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार वारासिवनी क्षेत्र में स्थित भूमि के खसरा नंबर 661/1/1, 663/2/1, 749/1, 817/3/2, 817/4, 817/9, 817/14, 819/1, 821/1 तथा 990/1 की भूमि पर जेसीबी मशीन और ट्रैक्टरों के माध्यम से खुदाई, समतलीकरण तथा फेसिंग का कार्य किया जा रहा है। संबंधित भूमि का कुल रकबा क्रमशः 0.079, 0.032, 1.303, 0.502, 0.113, 0.150, 0.178, 0.684, 0.295 एवं 0.003 हेक्टेयर बताया गया है।

देवेन्द्र टेकाम ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि उक्त भूमि से संबंधित मामला माननीय उच्च न्यायालय, जबलपुर में विचाराधीन है। इसके बावजूद मौके पर निर्माण व समतलीकरण कार्य जारी है, जिसे उन्होंने न्यायालयीन प्रक्रिया की अवहेलना बताया है।

शिकायतकर्ताओं ने दिनांक 27 जनवरी 2026 को सौंपे गए ज्ञापन में प्रशासन से मांग की है कि संबंधित भूमि पर चल रहे खुदाई एवं अतिक्रमण कार्यों पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top