• Home
  • Madhya Pradesh
  • मानदेय भुगतान में देरी से रोजगार सहायकों में नाराजगी, सामूहिक अवकाश की चेतावनी I 04 जून से कार्य बहिष्कार और सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय I
Image

मानदेय भुगतान में देरी से रोजगार सहायकों में नाराजगी, सामूहिक अवकाश की चेतावनी I 04 जून से कार्य बहिष्कार और सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय I

सिवनी

जनपद पंचायत धनौरा

के ग्राम रोजगार सहायकों में लंबे समय से लंबित मानदेय भुगतान को लेकर भारी नाराजगी व्याप्त है। ग्राम रोजगार सहायक-सहायक सचिव संघ द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी गई है कि यदि बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो 04 जून 2026 से सभी रोजगार सहायक सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे ।

तथा पंचायत संबंधी कार्यों का बहिष्कार करेंगे।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि रोजगार सहायकों को कई महीनों से नियमित मानदेय नहीं मिल रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक खर्चों को पूरा करना कठिन हो रहा है। बार-बार मांग उठाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से रोजगार सहायकों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि रोजगार सहायकों द्वारा मनरेगा सहित पंचायतों के विभिन्न विकास कार्यों का संचालन किया जाता है, लेकिन समय पर मानदेय नहीं मिलने से उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है। यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र भुगतान सुनिश्चित नहीं किया गया तो 04 जून से सामूहिक अवकाश पर जाकर सभी पंचायत कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
रोजगार सहायकों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में संगठन ने आंदोलनात्मक रुख अपनाने का निर्णय लिया है। सामूहिक अवकाश की स्थिति में मनरेगा सहित पंचायतों के अनेक कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
रोजगार सहायकों ने प्रशासन से मांग की है कि लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाए, ताकि पंचायतों के विकास कार्य सुचारू रूप से संचालित होते रहें।
        ✍🏻

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top