• Home
  • Madhya Pradesh
  • राजीव सागर परियोजना से बावनथड़ी नदी में छोड़ा गया पानी, पेयजल संकट से मिलेगी राहत विधायक गौरव सिंह पारधी की उपस्थिति में खोले गए स्पिलवे गेट, 55.39 क्यूमेक जल प्रवाहित ।
Image

राजीव सागर परियोजना से बावनथड़ी नदी में छोड़ा गया पानी, पेयजल संकट से मिलेगी राहत विधायक गौरव सिंह पारधी की उपस्थिति में खोले गए स्पिलवे गेट, 55.39 क्यूमेक जल प्रवाहित ।

कटंगी / बालाघाट

 क्षेत्र में भीषण गर्मी और लगातार गहराते पेयजल संकट के बीच रविवार 17 मई 2026 को आमजन को बड़ी राहत मिली।

क्षेत्र के प्रमुख जलस्रोतों के लगातार सूखने और भूजल स्तर में गिरावट के कारण उत्पन्न गंभीर स्थिति को देखते हुए राजीव सागर वृहद परियोजना कुड़वा से बावनथड़ी नदी में नियंत्रित रूप से पानी छोड़ा गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी की उपस्थिति में

परियोजना के सेंट्रल स्पिलवे के गेट क्रमांक 3 एवं 4 को दोपहर 1:55 बजे 30 सेंटीमीटर तक खोला गया, जिससे 55.39 क्यूमेक जल बावनथड़ी नदी में प्रवाहित किया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही के दौरान जल संसाधन विभाग

के अधीक्षण यंत्री श्री यू.एस. परते, एसडीएम श्री के.सी. ठाकुर, बांध प्रभारी एवं जल संसाधन उपसंभाग क्रमांक-4 कुड़वा के अधिकारी, जल संसाधन नहर उपसंभाग कटंगी की प्रभारी उपयंत्री सुश्री कंचन टेकाम, सुश्री प्रीति बल्ले, ई एंड एम उपयंत्री श्री संजय भलावी, जल संसाधन सर्वेक्षण संभाग बालाघाट के एसएसी श्री अविनाश रीड सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा बांध के पूर्व प्रभारी एवं वर्तमान में सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री श्री भीमटे, कमांड एरिया के पूर्व संस्था अध्यक्ष, सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी मौके पर मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ते तापमान के कारण नदी-नालों एवं जलस्रोतों का जलस्तर तेजी से घट रहा था, जिससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल संकट की स्थिति बनने लगी थी। ऐसे समय में राजीव सागर परियोजना से छोड़ा गया पानी आसपास के गांवों एवं क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा। इससे बावनथड़ी नदी के जलस्तर में वृद्धि होगी और नदी से जुड़े जलस्रोतों को भी राहत मिलेगी।
                   ✍️
             

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top