• Home
  • Madhya Pradesh
  • लेंडेझरी–बरबसपुर क्षेत्र में शेर का आतंक, वन विभाग ने जारी की सतर्कता सूचना ।
Image

लेंडेझरी–बरबसपुर क्षेत्र में शेर का आतंक, वन विभाग ने जारी की सतर्कता सूचना ।

वारासिवनी

लेंडेझरी–बरबसपुर क्षेत्र में शेर का आतंक, वन विभाग ने जारी की सतर्कता सूचना

बालाघाट। लेंडेझरी–बरबसपुर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से शेर की लगातार मौजूदगी देखी जा रही है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। शेर के जंगल से सटे गांवों के आसपास विचरण करने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए ग्रामीणों के लिए चेतावनी जारी की है।

वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को स्पष्ट रूप से सूचित किया गया है कि वे अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाएं। विशेषकर सुबह और शाम के समय खेत, जंगल या एकांत क्षेत्रों में अकेले जाने से बचने की सलाह दी गई है। पशुओं को चराने जंगल ले जाने पर भी रोक लगाने की अपील की गई है।

वन अमले द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है तथा शेर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या शेर के दिखने की सूचना तत्काल नजदीकी वन चौकी या वन विभाग के अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं।
वन विभाग ने यह भी कहा है कि शेर एक संरक्षित वन्यप्राणी है, इसलिए उसके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उसे भगाने का प्रयास न किया जाए। ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया है कि सतर्कता और संयम ही इस स्थिति से सुरक्षित निकलने का सबसे बेहतर उपाय है।
वन विभाग ने आश्वस्त किया है कि स्थिति पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है और जैसे ही हालात सामान्य होंगे, ग्रामीणों को पुनः सूचना दी जाएगी।
         

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top