• Home
  • Madhya Pradesh
  • वारासिवनी महाविद्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन’ पखवाड़ा के तहत व्याख्यान एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित।
Image

वारासिवनी महाविद्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन’ पखवाड़ा के तहत व्याख्यान एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित।

बालाघाट

मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ‘नारी शक्ति वंदन’ पखवाड़ा के अंतर्गत शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय, वारासिवनी में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ के प्रावधानों पर आधारित व्याख्यान माला एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरिता कोल्हेकर, मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता दांदरे, विशिष्ट अतिथि श्रीमती रीता मिश्रा एवं डॉ. मिथिलेश्वरी घोरमारे उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की रूपरेखा संयोजक प्रो. सरिता नागवंशी, सह संयोजक प्रो. नरेन्द्र कुमार डोंगरे एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रक्षा निकोसे द्वारा तैयार की गई। प्रारंभ में डॉ. रक्षा निकोसे ने ‘नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’ के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसकी आवश्यकता को विस्तार से समझाया।
मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता दांदरे ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ के क्रियान्वयन पर जानकारी देते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु शासन की विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर डॉ. मिथिलेश्वरी घोरमारे ने बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में मां की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्य डॉ. सरिता कोल्हेकर ने अपने उद्बोधन में महिलाओं की समाज में बढ़ती भागीदारी और योगदान को रेखांकित करते हुए अधिनियम के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. नरेन्द्र कुमार डोंगरे द्वारा किया गया तथा अंत में संयोजक प्रो. सरिता नागवंशी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री कृष्णा पराते, डॉ. टीना बिसेन, श्रीमती हर्षिता मेश्राम, श्रीमती मनीषा सहारे, श्रीमती रश्मिबाला पारधी, सुश्री शिखा देवगीरकर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम महिलाओं के अधिकारों, उनकी भागीदारी एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top