RNI MPHIN/2020/79363

Image
  • Home
  • Madhya Pradesh
  • समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी – 7 फरवरी से 7 मार्च तक पंजीयन, जिले में 23 केंद्र निर्धारित

समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी – 7 फरवरी से 7 मार्च तक पंजीयन, जिले में 23 केंद्र निर्धारित

बालाघाट

किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और बिचौलियों के शोषण से बचाने के उद्देश्य से प्रदेश

सरकार द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी की व्यवस्था की गई है। इसके तहत किसानों का पंजीयन 7 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक किया जाएगा।

कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने जिले में किसानों के पंजीयन के लिए 23 केंद्र निर्धारित किए हैं। इन केंद्रों पर किसान नि:शुल्क पंजीयन करा सकेंगे, जबकि एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), लोक सेवा केंद्र, कियोस्क एवं निजी साइबर कैफे पर पंजीयन शुल्क 50 रुपये तय किया गया है।                                                              👉           इन केंद्रों पर होगा नि:शुल्क पंजीयन
***************************************
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.के. ठाकुर ने बताया कि जिले की विभिन्न तहसीलों में निम्न सहकारी समितियों को पंजीयन केंद्र बनाया गया है
         👉    बालाघाट तहसील
***************************
सेवा सहकारी समिति बालाघाट/जरेरा
सेवा सहकारी समिति चांगोटोला-गुडरू
विपणन सहकारी समिति टाकाबर्रा-लामता
         👉        कटंगी तहसील
******************************
वृत्ताकार सेवा सहकारी संस्था कटंगी/बनेरा
तिरोडी तहसील
सेवा सहकारी समिति कटेदरा/धनकोषा
 👉      किरनापुर तहसील
*********************
सेवा सहकारी समिति बडगांव
                खैरलांजी तहसील
 ****      सेवा सहकारी समिति आरंभा
*****************************
सेवा सहकारी समिति खैरलांजी
           परसवाडा तहसील
आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था परसवाडा
बघोली/चंदना-उकवा
बैहर तहसील
*****************
आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बैहर
परसामऊ
बिरसा तहसील
*******************
सेवा सहकारी समिति मानेगांव
             दमोह
****************
          सालेटेकरी
*********************
लांजी तहसील
सेवा सहकारी समिति लांजी
         लालबर्रा तहसील
***********************
सेवा सहकारी संस्था लालबर्रा/ददिया
नेवरगांव
सिहोरा
डोकरबंदी
       वारासिवनी तहसील
*************************
सेवा सहकारी संस्था वारासिवनी
डोंगरमाली
      👉        पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज
किसानों को पंजीयन के समय निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे
भूमि संबंधी दस्तावेज
                    आधार कार्ड
बैंक पासबुक
                  फोटो पहचान पत्र
   👉      जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति गठित
समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन की निगरानी के लिए जिला स्तर पर समिति बनाई गई है।
अध्यक्ष   – कलेक्टर श्री मृणाल मीना
सदस्य – अग्रणी बैंक प्रबंधक, उपसंचालक कृषि, उपायुक्त सहकारिता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सीईओ, जिला विपणन अधिकारी, वेयरहाउसिंग प्रबंधक, अधीक्षक भू-अभिलेख, कृषि उपज मंडी सचिव
सदस्य सचिव – जिला आपूर्ति अधिकारी
   👉         जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित
पंजीयन और उपार्जन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय, खाद्य शाखा, कक्ष क्रमांक 223 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
👉     ड्यूटी पर अधिकारी/कर्मचारी
*************************
श्री सुनील किरार (कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी) – 8461097747
सुश्री जैशमीन खान (कंप्यूटर ऑपरेटर) – 9340471192
श्री योगेश डहरवाल – 8319186278
 👉      समय: प्रातः 10:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक (अवकाश के दिनों में भी खुला रहेगा)
यह व्यवस्था किसानों को पारदर्शी तरीके से समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Latest Recipes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top