• Home
  • Madhya Pradesh
  • अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई I सुरवाही के जंगल से 425 किलो लाहन जब्त, 42 हजार रुपये की सामग्री मौके पर नष्ट ।
Image

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई I सुरवाही के जंगल से 425 किलो लाहन जब्त, 42 हजार रुपये की सामग्री मौके पर नष्ट ।

बालाघाट

 कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग ने 15 मई 2026 को ग्राम सुरवाही के जंगल क्षेत्र में

बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग 425 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी वृत्त बालाघाट की टीम को ग्राम सुरवाही के जंगल क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने शुक्रवार सुबह जंगल क्षेत्र में नाले के किनारे अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान टीम को बोरियों में भरा हुआ लगभग 425 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ, जिसका उपयोग अवैध महुआ शराब बनाने में किया जाना था।

आबकारी विभाग द्वारा मौके पर ही मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। आवश्यक सैंपल सुरक्षित रखने के बाद शेष महुआ लाहन को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

जब्त एवं नष्ट की गई सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 42 हजार रुपये बताया गया है।

कार्रवाई में वृत्त प्रभारी एवं उपनिरीक्षक श्री रमाकांत बघेल, आरक्षक सुरेंद्र गजभिए, आरिफ खान एवं विशाल धुर्वे की सक्रिय भूमिका रही।
जिला आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग का उद्देश्य न केवल राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, बल्कि अवैध एवं अमानक शराब से आमजन के स्वास्थ्य और सुरक्षा को भी सुरक्षित रखना है।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top