• Home
  • Madhya Pradesh
  • आंगनवाड़ी के बच्चों को विद्यारंभ प्रमाणपत्र वितरित जिले के 16,029 बच्चों को मिला लाभ।
Image

आंगनवाड़ी के बच्चों को विद्यारंभ प्रमाणपत्र वितरित जिले के 16,029 बच्चों को मिला लाभ।

बालाघाट

महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले में 24 मार्च को विद्यारंभ प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर श्री मृणाल मीना, पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम बिसेन एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने आंगनवाड़ी के बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित किए।

कार्यक्रम का उद्देश्य 5 से 6 वर्ष आयु के बच्चों को आंगनवाड़ी से प्राथमिक शाला में सहज रूप से स्थानांतरित करना एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को सुदृढ़ करना रहा। जिला स्तरीय आयोजन में बाल विकास परियोजना बालाघाट नवीन, बालाघाट ग्रामीण, लालबर्रा एवं वारासिवनी के 20 बच्चों को प्रतीकात्मक रूप से प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती दीपमाला मंगोदिया ने बताया कि जिले में परियोजना एवं आंगनवाड़ी स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर कुल 16 हजार 29 बच्चों को विद्यारंभ प्रमाणपत्र वितरित किए गए। विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत हजारों बच्चों ने इसका लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई एवं सजावट की गई। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं अभिभावकों के साथ बच्चों की शिक्षा और विकास को लेकर संवाद भी किया गया।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top