• Home
  • Madhya Pradesh
  • आदिवासी विकास विभाग में अनियमितताओं के आरोप, मुख्य सचिव से जांच की मांग
Image

आदिवासी विकास विभाग में अनियमितताओं के आरोप, मुख्य सचिव से जांच की मांग

संयुक्त क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर समरीते ने लिखा पत्र
बालाघाट। संयुक्त क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक किशोर समरीते ने मध्यप्रदेश के आदिवासी विकास विभाग में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए मुख्य सचिव अनुराग जैन को पत्र लिखकर मामले की जांच कराने की मांग की है।

अपने शिकायती पत्र में श्री समरीते ने दावा किया है कि प्रदेश के आयुक्त आदिवासी विकास एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालयों में GeM (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) पोर्टल के माध्यम से की गई सामग्री खरीदी में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने पत्र में बालाघाट, मंडला, सिवनी, खंडवा, छिंदवाड़ा, बैतूल, अलीराजपुर एवं झाबुआ जिलों का उल्लेख करते हुए वहां खरीदी प्रक्रिया की जांच की आवश्यकता बताई है।
श्री समरीते ने यह भी आरोप लगाया है कि सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय बालाघाट में GeM पोर्टल के माध्यम से रोटी बनाने की मशीन की खरीदी में नियमों का पालन नहीं किया गया। इस संबंध में उन्होंने संबंधित दस्तावेज शिकायत पत्र के साथ संलग्न किए हैं।
इसके अलावा, उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि वर्ष 2022 से प्रदेश के आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत सौर ऊर्जा से चलने वाले वॉटर हीटर स्थापित करने हेतु लगभग 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया, जो विभिन्न जिलों के सहायक आयुक्तों को आवंटित किया गया। उनका दावा है कि इसके बावजूद कई छात्रावासों में सोलर वॉटर हीटर स्थापित नहीं किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को ठंडे पानी का उपयोग करना पड़ रहा है।
श्री समरीते ने बालाघाट जिले सहित प्रदेश के सभी 55 जिलों में विभाग द्वारा की गई खरीदी एवं कार्यों की विस्तृत एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
डिस्क्लेमर:
यह समाचार शिकायत पत्र एवं लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित विभागीय जांच एवं आधिकारिक प्रतिक्रिया के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top