RNI MPHIN/2020/79363

Image
  • Home
  • Madhya Pradesh
  • एनसीसी शिविर में कैडेट्स को मिला फायरिंग प्रशिक्षण।यातायात नियमों की भी दी गई जानकारी सीएटीसी-95 शिविर के सातवें दिन ड्रिल, शस्त्र संचालन, खेलकूद और सड़क सुरक्षा पर विशेष फोकस।

एनसीसी शिविर में कैडेट्स को मिला फायरिंग प्रशिक्षण।यातायात नियमों की भी दी गई जानकारी सीएटीसी-95 शिविर के सातवें दिन ड्रिल, शस्त्र संचालन, खेलकूद और सड़क सुरक्षा पर विशेष फोकस।

बालाघाट

 राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के अंतर्गत आयोजित 10 दिवसीय 95वें संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-95) के सातवें दिन कैडेट्स के लिए विविध प्रशिक्षण एवं खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया।

शिविर की शुरुआत प्रतिदिन की भांति प्रातःकालीन पीटी एवं योगाभ्यास से हुई, जिसमें कैडेट्स को शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक संतुलन एवं स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी गई।

इसके पश्चात कैडेट्स को एनसीसी की महत्वपूर्ण गतिविधि ड्रिल का अभ्यास कराया गया

तथा नियमित एनसीसी कक्षाओं का संचालन किया गया। आगामी दिवस में फायरिंग अभ्यास हेतु चयनित कैडेट्स को शस्त्र संचालन एवं फायरिंग संबंधी प्रारंभिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, ताकि वे सुरक्षित एवं अनुशासित तरीके से अभ्यास कर सकें।

शिविर के सांयकालीन विशेष व्याख्यान सत्र में पुलिस थाना बालाघाट के सब इंस्पेक्टर कैलाश उइके ने कैडेट्स को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा ट्रैफिक नियमों के पालन की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही सड़कों पर भीड़ नियंत्रण एवं जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के संबंध में भी कैडेट्स को मार्गदर्शन प्रदान किया।
खेलकूद गतिविधियों के अंतर्गत कैप्टन राजेन्द्र सिंह कुशराम एवं लेफ्टिनेंट गजानन कटरे की उपस्थिति में अल्फा एवं ब्रेवो कंपनी के बीच वॉलीबॉल एवं रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर टीम भावना एवं अनुशासन का परिचय दिया। खेल गतिविधियों के संचालन में अन्य एनसीसी अधिकारी एवं पीआई स्टाफ भी उपस्थित रहे।

Latest Recipes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top