RNI MPHIN/2020/79363

Image
  • Home
  • Madhya Pradesh
  • एसडीएम वारासिवनी का औचक निरीक्षण, उचित मूल्य दुकान पनबिहरी में अनियमितता उजागर।

एसडीएम वारासिवनी का औचक निरीक्षण, उचित मूल्य दुकान पनबिहरी में अनियमितता उजागर।

लालबर्रा / बालाघाट

.एसडीएम वारासिवनी श्री कार्तिकेय जायसवाल ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सुनील किरार के साथ

गुरुवार को उचित मूल्य दुकान पनबिहरी एवं प्रदाय केंद्र लालबर्रा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उचित मूल्य दुकान पनबिहरी में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

जांच में सामने आया कि हितग्राही श्रीमती खेलन बाई यादव को माह जनवरी 2026 में विक्रेता श्री वेणु सिलेकर द्वारा निर्धारित मात्रा से 10 किलो कम राशन प्रदान किया गया। इसके साथ ही दुकान में उपलब्ध स्टॉक का सत्यापन करने पर वास्तविक स्टॉक भी कम पाया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 के अंतर्गत पंचनामा बनाकर विधिवत प्रकरण तैयार किया गया है। संबंधित विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इसके पश्चात एसडीएम श्री जायसवाल द्वारा शासकीय गोदाम

लालबर्रा एवं प्रदाय केंद्र लालबर्रा का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नागरिक आपूर्ति निगम के केंद्र प्रभारी को खाद्यान्न की गुणवत्ता बनाए रखने तथा उचित मूल्य दुकानों तक समय पर राशन सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम श्री जायसवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest Recipes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top