• Home
  • Madhya Pradesh
  • कलश यात्रा से जल संरक्षण का संदेश, धनसुआ में 185 बोरियों का बोरी बंधान“गांव का पानी गांव में, जल है तो कल है” — जल चौपाल में लिया संकल्प ।
Image

कलश यात्रा से जल संरक्षण का संदेश, धनसुआ में 185 बोरियों का बोरी बंधान“गांव का पानी गांव में, जल है तो कल है” — जल चौपाल में लिया संकल्प ।

बालाघाट

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत म.प्र. जन अभियान परिषद, विकासखंड बालाघाट द्वारा कलेक्टर श्री मृणाल मीणा के निर्देशन में जल संरक्षण को लेकर लगातार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम धनसुआ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के तहत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति धनसुआ द्वारा जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन, विकासखंड समन्वयक वैजयंती कटरे एवं सीएम इंटर्नशिप के अजीत कुमार की उपस्थिति में ग्रामीण महिलाओं के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

यात्रा में “गांव का पानी गांव में” और “जल है तो कल है” जैसे नारों के माध्यम से पूरे गांव में जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

भीषण गर्मी को देखते हुए घीसर्री नदी में जल स्तर बनाए रखने के उद्देश्य से श्रमदान एवं जन सहयोग से 185 बोरियों का बोरी बंधान किया गया। यह पहल जल संग्रहण बढ़ाने और भू-जल स्तर सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इस अवसर पर जल चौपाल का आयोजन भी किया गया, जिसमें जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। पूर्व सरपंच श्री राजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि लगातार गिरते जलस्तर को देखते हुए जल का संरक्षण समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती नीलिमा धुर्वे, पूर्व सरपंच श्री राजेंद्र सिंह ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता विनय गोयल, युवा मोटिवेटर अजय ठाकुर, समिति अध्यक्ष देवी लता ब्रम्हे, सचिव किरण पाचे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए भविष्य में जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top