• Home
  • Madhya Pradesh
  • खनिज विभाग के अधिकारियों की छापामार कार्यवाही रेत का अवैध खनन एवं परिवहन करने पर 03 ट्रेक्‍टर जब्‍त
Image

खनिज विभाग के अधिकारियों की छापामार कार्यवाही रेत का अवैध खनन एवं परिवहन करने पर 03 ट्रेक्‍टर जब्‍त

रेत का काला कारोबार बेनकाब: खनिज विभाग ने मारा छापा, 3 वाहन जब्त

बालाघाट / कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देश पर खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले में खनिज के अवैध उत्‍खनन एवं परिवहन पर सतत कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग के अमले ने 21 एवं 22 नवंबर को जिले के विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्यवाही कर रेत के अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त पाए जाने पर 03 ट्रेक्टर जब्त किए हैं। 

      उपसंचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि  21 एवं  22 नवम्‍बर को किरनापुर तहसील के अंतर्गत ग्राम मुरकुड़ा में रेत का अवैध खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर 01 ट्रेक्‍टर जब्‍त कर थाना  किरनापुर की अभिरक्षा में खड़ा किया गया। इसी प्रकार रेत का अवैध खनन करने 02 प्रकरण तहसील किरनापुर अंतर्गत  ग्राम बाटरमारा में बनाए गए हैं और वाहन ट्रेक्टर ट्रॉली को जब्त कर कार्यलय कलेक्टर खनिज शाखा प्रांगण में खड़ा कराया गया  है। 

       21,22 नवम्‍बर को खनि निरीक्षक सुरेश कुमार कुलस्ते, प्र खनि  निरीक्षक  दुर्गेश डहेरिया म0प्र0 स्टेट कार्पोरेशन से पी एल लक्ष्यकार खनिज सिपाही रजनीश तिवारी होमगार्ड राजेंद्र चौहान, परसराम काकोटे,  मोहन जैतवार की टीम द्वारा ग्राम मुरकुडा और बटरमारा में छापामार कार्यवाही की गई। इस दौरान रेत के अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्‍त पाए जाने पर ट्रेक्‍टर क्रमांक एमपी-54-ZE-5307 वाहन चालक ललित पिता रोशनलाल कामडे निवासी किरनापुर, ट्रेक्‍टर क्रमांक एमपी-50- ए-7427 वाहन चालक लिखी पिता भूरे लाल दिगोरे एवं ट्रेक्‍टर क्रमांक एमपी -50-ए-7505 वाहन  चालक कृष्णा पिता सुखचंद नगपुरे निवासी गोदरी जब्‍त किया गया है। इन वाहनो के मालिको / चालकों के विरूद्ध मप्र खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम,2022 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही के लिए कलेक्टर न्‍यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।            

         इसी प्रकार ग्राम मेहदुली तहसील  वारासिवनी अंतर्गत चन्दन की खनिज रेत की लगातार  शिकायत प्राप्त होने पर चंदन नदी पहुंच मार्ग को जेसीबी से गड्ढा करा कर  मार्ग को अवरोध किया गया ताकि खनिज रेत के अवैध खनन परिवहन में अंकुश  लगाया जा सके।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top