• Home
  • Madhya Pradesh
  • खुलासा – प्रेम प्रसंग के चलते… दी गई थी ₹50 हजार की सुपारी,
Image

खुलासा – प्रेम प्रसंग के चलते… दी गई थी ₹50 हजार की सुपारी,


नरसिंहपुर पुलिस ने किया अंधी हत्या का 72 घंटे में खुलासा – प्रेम प्रसंग के चलते… दी गई थी ₹50 हजार की सुपारी, 

सोशल मीडिया पर रील देखकर रची थी साजिश,


28 अक्टूबर 2025 मंगलवार जिला नरसिंहपुर थाना मुंगवानी क्षेत्र के बहुचर्चित गुम इंसान सृजन साहू प्रकरण का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस जांच में यह सनसनीखेज तथ्य सामने आया कि अवैध प्रेम संबंधों के चलते सृजन साहू की हत्या कर शव को जंगल में पत्थरों के नीचे दबा दिया गया था। हत्या की सुपारी ₹50,000 में दी गई थी और पूरी वारदात की साजिश सोशल मीडिया पर देखी गई रील से प्रेरित होकर रची गई थी।


पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में तीन विशेष टीमें गठित की गईं। दिनांक 25 अक्टूबर को जलशा होटल के सामने से सृजन साहू रहस्यमय तरीके से लापता हुआ था, जिसके बाद गुम इंसान प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।


जांच के दौरान मृतक के भाई ने बताया कि घटना वाले दिन सृजन अपने भाई गगन साहू के साथ जलशा होटल के सामने किसी का इंतजार कर रहा था। तभी एक सफेद कार में सवार युवती पहुंची और सृजन से बात कर उसे अपने साथ ले गई। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।


पुलिस ने होटल परिसर, हाईवे, पेट्रोल पंप और आसपास के स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज से मिली जानकारी के आधार पर पड़ोसी जिलों तक टीम भेजी गई और लगातार सघन तलाशी अभियान चलाया गया।


जांच में पता चला कि घटना वाले दिन मृतक के साथ दिखाई दी युवती बरहटा निवासी सुष्मा उर्फ निधि साहू थी। प्रारंभ में उसने सच्चाई छिपाने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ में खुलासा हुआ कि निधि ने ही अपने परिचित साहिल पटेल निवासी रीछा को ₹50,000 में सृजन की हत्या की सुपारी दी थी।


साहिल पटेल ने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर ग्राम घोघरा के जंगल में चाकू से हत्या कर शव को पत्थरों के नीचे छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव, हत्या में प्रयुक्त कार, दो चाकू, खून से सने कपड़े और अन्य सामग्री जब्त की है।


जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य भी सामने आया कि आरोपियों ने हत्या की पूरी योजना सोशल मीडिया पर देखी गई एक रील से प्रेरित होकर बनाई थी।


पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित करवाए।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top