RNI MPHIN/2020/79363

Image
  • Home
  • Madhya Pradesh
  • खैरलांजी में पोषण पखवाड़े की जोरदार शुरुआत, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों संग अभिभावकों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी।

खैरलांजी में पोषण पखवाड़े की जोरदार शुरुआत, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों संग अभिभावकों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी।

बालाघाट

जिले के खैरलांजी सेक्टर में पोषण अभियान के तहत आठवें पोषण पखवाड़े का शुभारंभ उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया गया। शासन के निर्देशानुसार 9 से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित इस पखवाड़े में कलेक्टर श्री मृणाल मीना एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती दीपमाला सोलंकी के निर्देशन में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

परियोजना अधिकारी श्री लकेश उके और पर्यवेक्षक श्रीमती माधुरी जैन के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है।

आंगनबाड़ी केंद्र खैरलांजी फोगलटोला में ECCE (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया,

जिसमें बच्चों और उनके अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए बच्चों के लिए रचनात्मक एवं शारीरिक विकास से जुड़ी गतिविधियां कराई गईं। स्लेट-पट्टी और बॉल के माध्यम से खेल-आधारित अभ्यास से बच्चों की एकाग्रता और शारीरिक क्षमता को विकसित करने का प्रयास किया

गया। साथ ही अनुपयोगी वस्तुओं से खिलौने बनाने का प्रशिक्षण देकर सृजनात्मकता को प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रेम्प वॉक का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अलावा “दादी-नानी संवाद” कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और पारंपरिक खानपान से जुड़ी भ्रांतियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर संतुलित आहार, पोषण विविधता, स्थानीय खाद्य पदार्थों और मोटे अनाजों के महत्व पर विशेष जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और अभिभावकों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए इसे सफल बनाया। यह पहल न केवल बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा दे रही है, बल्कि समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Latest Recipes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top