• Home
  • Madhya Pradesh
  • जिला खेल कैलेंडर तैयार करने जुटे खेल अधिकारी, नई प्रतिभाओं को मिलेगा सुनियोजित मंच ।100 से अधिक पीटीआई व क्रीड़ा प्रभारियों की बैठक में खेल गतिविधियों को गति देने और खिलाड़ियों को राज्य-राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की बनी रणनीति।
Image

जिला खेल कैलेंडर तैयार करने जुटे खेल अधिकारी, नई प्रतिभाओं को मिलेगा सुनियोजित मंच ।100 से अधिक पीटीआई व क्रीड़ा प्रभारियों की बैठक में खेल गतिविधियों को गति देने और खिलाड़ियों को राज्य-राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की बनी रणनीति।

बालाघाट

अभयवाणी

 जिले में खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देने और विद्यालयी खेलों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने की दिशा में शनिवार को महत्वपूर्ण पहल की गई।

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, बालाघाट में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के जिला स्तरीय खेल कैलेंडर के निर्माण को लेकर आयोजित बैठक में खेल गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने तथा उभरते खिलाड़ियों को जिला, संभाग और राज्य स्तर तक पहुंचाने की विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी धनश्री जैन के निर्देश पर किया गया। बैठक सहायक संचालक श्री मरावी के मार्गदर्शन एवं जिला खेल अधिकारी दीपक गिरी गोस्वामी की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य शेख इजराइल दूधगोरे, प्राचार्य खेमन लिल्हारे, मॉडल स्कूल बैहर के प्राचार्य सुनील खोब्रागड़े, कन्या विद्यालय वारासिवनी के श्री चौहान सहित जिलेभर के 100 से अधिक पीटीआई, क्रीड़ा प्रभारी एवं खेल शिक्षकों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान वर्ष 2026-27 के खेल कैलेंडर का प्रारूप तैयार करने, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन, खिलाड़ियों के चयन, नियमित प्रशिक्षण व्यवस्था तथा खेल गतिविधियों के प्रभावी संचालन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने विद्यालय स्तर पर खेलों के नियमित अभ्यास, अनुशासित प्रशिक्षण और प्रतिभाओं की समय पर पहचान पर विशेष बल दिया।
सभी क्रीड़ा प्रभारियों से अपने-अपने विद्यालयों में खेल संस्कृति को मजबूत करने तथा खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने का आह्वान किया गया। अधिकारियों ने कहा कि योजनाबद्ध खेल कैलेंडर और सतत अभ्यास से जिले के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
बैठक में हरीश धुवारे, जय ठाकरे, सुनीता बिसेन, विभा दुबे, बंटी बिसेन, मीना मेश्राम, पुरुषोत्तम लिल्हारे, मनोज उपवंशी, शैलेष नागपुरे, रमा तेकाम, हर्षिता मुनेश्वर, माहेश्वरी घोरमारे सहित जिले के समस्त पीटीआई एवं प्रभारी खेल शिक्षक उपस्थित रहे।
बैठक का समापन प्रेरक संदेश “खेलो, आगे बढ़ो और अपने विद्यालय, जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करो” के साथ हुआ। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि सुनियोजित खेल कैलेंडर जिले में खेल गतिविधियों को नई गति देगा और बालाघाट की खेल प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top