• Home
  • Madhya Pradesh
  • थाने की दहलीज़ पर टूटा डर, महिलाओं ने जाना अपने अधिकार
Image

थाने की दहलीज़ पर टूटा डर, महिलाओं ने जाना अपने अधिकार

सिवनी।

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन और जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री मनोज लारोकर के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण को लेकर लगातार गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत दिनांक 29 दिसंबर 2025 को बरघाट परियोजना अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को बरघाट थाना का भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षा, कानून और पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देना था।
कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री ललित गठरे ने थाना की कार्यप्रणाली समझाई और साइबर अपराध से जुड़ी घटनाओं के उदाहरण देकर सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारी दी। थाना प्रभारी श्री मोहनीश बैंस ने बताया कि किसी भी परेशानी में महिलाएं बिना डर के पुलिस से सहायता ले सकती हैं।
सब इंस्पेक्टर श्रीमती नीलू उईके ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि महिलाओं से जुड़े मामलों में पुलिस द्वारा त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की जाती है, इसलिए किसी भी अपराध को सहन न करें और तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री ईशा बाल्मिक ने वन स्टॉप सेंटर द्वारा दी जाने वाली सेवाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में शामिल महिलाओं और बालिकाओं ने कहा कि थाना भ्रमण से उन्हें पुलिस के प्रति भरोसा और आत्मविश्वास मिला है। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की सेंटर एडमिन श्रीमती नारायणी सक्सेना, केस वर्कर श्रीमती सोनल सक्सेना, सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं तथा बड़ी संख्या में महिलाएं और किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहीं।
यह आयोजन महिला एवं बाल विकास संचालनालय, मध्य प्रदेश के मार्गदर्शन में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top