• Home
  • Madhya Pradesh
  • नहरों का सर्वे कराकर क्षतिग्रस्त हिस्सों में कराएं सुधार कार्य, अतिक्रमण भी हटाएं- कलेक्टर श्रीमती सिंह
Image

नहरों का सर्वे कराकर क्षतिग्रस्त हिस्सों में कराएं सुधार कार्य, अतिक्रमण भी हटाएं- कलेक्टर श्रीमती सिंह

 नहरों का सर्वे कराकर क्षतिग्रस्त हिस्सों में कराएं सुधार कार्य, अतिक्रमण भी हटाएं- कलेक्टर श्रीमती सिंह

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जल संसाधन विभाग, डिस्नेट एवं नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की संयुक्त बैठक लेकर नहरों की स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

      बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देश दिए कि नहरों का सर्वे कराया जाए तथा ब्लॉक या क्षतिग्रस्त नहरों में आवश्यक सुधार कार्य किया जाए। साथ ही नहरों पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर उसे हटाने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि नहरों में जल के प्रवाह में किसी प्रकार की बाधा न आए।

      कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नहरों का नियमित निरीक्षण कर सीपेज की स्थिति का आकलन करें और जहां आवश्यकता हो, वहां समय पर मरम्मत कार्य किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जल उपभोक्ता समितियों की राशि से नहरों में आवश्यक सुधार कार्य कराए जाएं। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि आगामी बैठक में नहरों के सुधार कार्यों की तुलनात्मक समीक्षा की जाएगी। इसके लिए सुधार कार्य से पहले और बाद की फोटोग्राफ भी प्रस्तुत की जाएं।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top