• Home
  • Madhya Pradesh
  • पेयजल की गुणवत्ता जांच के निर्देश, नगरीय क्षेत्रों में सैंपलिंग शुरू।
Image

पेयजल की गुणवत्ता जांच के निर्देश, नगरीय क्षेत्रों में सैंपलिंग शुरू।

बालाघाट

कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों को प्रदाय किए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच एवं परीक्षण सुनिश्चित किया जाए।

जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्री राहुल नायक ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में जिले के नगरीय क्षेत्र बालाघाट, वारासिवनी, मलाजखंड, कटंगी, बैहर एवं लांजी के विभिन्न वार्डों से पेयजल के सैंपल एकत्र किए गए हैं। एकत्रित सैंपलों की जांच प्रयोगशाला में कराई जा रही है।

नगरीय निकायों द्वारा नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अमले द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। जहां आवश्यकता है, वहां सुधारात्मक कदम भी उठाए जा रहे हैं।

इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में नागरिकों से संवाद कर यह अपील की गई है कि यदि कहीं भी दूषित, बदबूदार अथवा गंदा पेयजल प्राप्त हो, तो तत्काल संबंधित नगरपालिका/नगर परिषद कार्यालय से संपर्क कर सूचना दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
नगरीय प्रशासन द्वारा पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

         

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top