• Home
  • Madhya Pradesh
  • पैरा के नीचे छिपाकर रखी गई 30 ट्रॉली रेत का खुलासा, सरपंच के घर पर प्रशासन का छापा टेमनी में 357 ट्रॉली अवैध रेत भंडारण जब्त, प्रशासन-खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।
Image

पैरा के नीचे छिपाकर रखी गई 30 ट्रॉली रेत का खुलासा, सरपंच के घर पर प्रशासन का छापा टेमनी में 357 ट्रॉली अवैध रेत भंडारण जब्त, प्रशासन-खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

बालाघाट

खनिज विभाग एवं पुलिस की संयुक्त छापामार कार्रवाई में अवैध रेत भंडारण का बड़ा मामला उजागर हुआ है। कार्रवाई के दौरान सबसे चौंकाने वाला खुलासा ग्राम पंचायत टेमनी के सरपंच के घर से हुआ, जहां धान के पैरा (पुआल) के नीचे छिपाकर रखी गई 30 ट्रॉली रेत बरामद की गई। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर प्रशासन ने उक्त रेत को जब्त कर लिया।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लांजी, तहसीलदार लांजी, जिला खनिज अमले, थाना प्रभारी लांजी तथा पुलिस लाइन बालाघाट के बल द्वारा खनिज रेत के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान ग्राम टेमनी में शासकीय एवं निजी भूमि पर बड़े पैमाने पर रेत का अवैध भंडारण पाया गया।
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने पाया कि सरपंच के घर में धान के पैरा के नीचे रेत को इस तरह छिपाकर रखा गया था कि वह सामान्य रूप से दिखाई न दे। मौके पर भंडारण संबंधी कोई वैध अनुमति अथवा रॉयल्टी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर 30 ट्रॉली रेत जब्त कर ग्राम पंचायत टेमनी के सचिव एवं ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में सौंप दी गई।
उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि ग्राम टेमनी में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से भंडारित कुल 357 ट्रॉली रेत जब्त की गई है। इनमें जितेंद्र पिता ज्ञानी सिंह के घर से 7 ट्रॉली, लक्ष्मण पिता टिकनसिंह के घर से 55 ट्रॉली, शैलेन्द्र पिता राधेश्याम के घर से 77 ट्रॉली, अशोक पिता भिवराम के घर से 50 ट्रॉली, रुद्धन पिता सुंदरलाल के घर से 10 ट्रॉली, लक्ष्मण पिता तानूसिंह के घर से 30 ट्रॉली, दौलतराम पिता धानूलाल के घर से 30 ट्रॉली, समीर पिता पुरुषोत्तम के घर से 18 ट्रॉली, महेश पिता लेखराम के घर से 30 ट्रॉली, शैलेन्द्र प्रताप सिंह के घर से 40 ट्रॉली तथा कल्याण पिता केशवराव के घर से 10 ट्रॉली रेत शामिल है।
खनिज विभाग के अनुसार जब्त की गई समस्त रेत पर मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
               👇
👉     ग्राम टेमनी में 357 ट्रॉली अवैध रेत जब्त।
    👉    सरपंच के घर धान के पैरा के नीचे छिपी मिली                             30 ट्रॉली रेत।
   👉प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त                                कार्रवाई।
👉     वैध अनुमति और रॉयल्टी दस्तावेज नहीं मिलने                             पर जब्ती।
  👉   मध्यप्रदेश खनिज नियम 2022 के तहत होगी                        आगे की कार्रवाई।
                              ✍️

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top