• Home
  • Madhya Pradesh
  • बहन-बेटियों का अपमान बर्दाश्त नहीं : मुकेश बसेड़िया
Image

बहन-बेटियों का अपमान बर्दाश्त नहीं : मुकेश बसेड़िया

परशुराम सेना मप्र ने सर्व समाज के साथ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

बहन-बेटियों का अपमान बर्दाश्त नहीं : मुकेश बसेड़िया

गाडरवारा। श्री परशुराम सेना मध्यप्रदेश के जिला अध्यक्ष पं. मुकेश बसेड़िया ने सर्व समाज, सनातनी बंधुओं और अपने साथी पदाधिकारियों के साथ एक सामूहिक ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा।

ज्ञापन में बहन-बेटियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले संतोष वर्मा के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

पं. बसेड़िया ने कहा कि भारतीय संस्कृति में बहन-बेटियों को माँ दुर्गा का स्वरूप माना गया है। उनके प्रति अभद्र टिप्पणी सामाजिक भावनाओं को आहत करती है और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती है। इसलिए मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि स्वतः संज्ञान लेकर संबंधित व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास न करे।

इसके साथ ही परशुराम सेना द्वारा गौ-भक्तों एवं सर्व समाज की ओर से विगत सप्ताह हुई गौमाता की सामूहिक मौतों की जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने एवं गौ-संरक्षण से जुड़ी विभिन्न मांगें भी रखी गईं।

ज्ञापन के दौरान सर्व समाज के साथ परशुराम सेना के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से—

पं. मुकेश बसेड़िया (जिला अध्यक्ष), पं. भागीरथ तिवारी (जिला उपाध्यक्ष), पं. अरुण तिवारी, पं. महेंद्र भार्गव, पं. मनोज शर्मा, पं. हेमंत स्वामी, पं. अनुज शर्मा, पं. राजेश पचौरी, पं. अनंत कृष्ण द्विवेदी, पं. मनोज कुमार द्विवेदी, पं. जगदीश आचार्य, पं. प्रेम तिवारी, पं. शांतल दुबे, पं. सतीश लमानिया, पं. राजा शर्मा, पं. अनूप खुडासिया, पं. मनीष शर्मा, पं. कमलेश द्विवेदी, पं. कैलाश तिवारी, लकी सोनी आदि सम्मिलित रहे।

मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व रानी देवी हरदेनिया सहित अनेक महिलाओं ने किया।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top