• Home
  • Madhya Pradesh
  • बालाघाट में बकाया वसूली अभियान तेज, दो दुकानें सील — मौके पर ही लाखों की वसुली I कार्यवाही से मचा हड़कंप, कुर्की के डर से बकायादारों ने तुरंत जमा की रकम।
Image

बालाघाट में बकाया वसूली अभियान तेज, दो दुकानें सील — मौके पर ही लाखों की वसुली I कार्यवाही से मचा हड़कंप, कुर्की के डर से बकायादारों ने तुरंत जमा की रकम।

बालाघाट

बालाघाट में बकाया वसूली को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर राजस्व वसूली अभियान के तहत बकायादारों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

इसी क्रम में 17 मार्च को राजस्व मद डायवर्सन एवं नजूल भूमि की बकाया राशि की वसूली के लिए कार्रवाई की गई। बकायादार राकेश गुप्ता द्वारा 1,20,632 रुपये जमा नहीं करने पर उनके मद्रास कैफे रेस्टोरेंट और कपड़े की दुकान को सील कर दिया गया।

वहीं मणि पिता राकेश जैन द्वारा 1,20,500 रुपये की डायवर्सन राशि जमा नहीं करने पर घर के बाहर संचालित उनकी दुकान को भी प्रशासन ने सील कर दिया।

तहसीलदार सुनिल वर्मा ने बताया कि जब टीम अन्य बकायादारों के यहां कुर्की की कार्रवाई के लिए पहुंची, तो तीन लोगों ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कर दी। इनसे कुल 2.41 लाख रुपये की वसूली की गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो लोग बकाया राशि जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

17 जुलाई तक बालाघाट में सामान्य से 190 मिमी कम बारिश, वारासिवनी सबसे आगे, खैरलांजी सबसे पीछे।

बालाघाट  चालू वर्षा सत्र में 1 जून से 17 जुलाई 2026 तक बालाघाट जिले में 331 मिलीमीटर औसत…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

मानेगांव सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

             प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट ) बालाघाट / बैहर बैहर मुख्य…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

किसान हो या पत्रकार सभी को सांसद दर्शन सिंह से समस्या हल कराना है मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से नहीं?

नर्मदापुरम, सांसद दर्शन सिंह की लोकप्रियता कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह से ज्यादा हुई दुनिया में अक्सर जिस चीज…

ByByparse143@gmail.com Jul 17, 2026

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत खैरलांजी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

          प्रहलाद गजभिये ( जिला ब्युरो बालाघाट) खैरलांजी/बालाघाट मध्यप्रदेश शासन के प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान…

ByByparse143@gmail.com Jul 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top